Factors Effecting Motivation

Date – 28/05/2021
Time – 8:00 am

🙆‍♂️अभिप्रेरणा के उत्तरदायी कारक
🟢 जान पी डीसेकी ने अभिप्रेरणा देने वाले चार कारकों का वर्णन किया है ➖

  1. उत्तेजना
  2. आकांक्षा
  3. प्रोत्साहन
  4. दंड/ अनुशासन

🙆‍♂️उत्तेजना
उत्तेजना व्यक्ति को सक्रिय करने के लिए आवश्यक घटक है |
यह हमे शक्ति प्रदान करती है |

🤸‍♀️ उत्तेजना के तीन स्तर होते है ➖

  1. उच्च स्तर
  2. मध्य स्तर
  3. निम्न स्तर

व्यक्ति को उत्तेजना किन स्त्रोत से मिलती है➖

  1. आंतरिक उत्तेजना स्त्रोत ➖ शारीरिक आवश्यकता
  2. बाह्य उत्तेजना स्त्रोत➖ वातावरण से उत्तेजना

🙆‍♂️ आकांक्षा ➖ किसी कार्य के लिए हम जितनी अपेक्षा रखते है, वास्त्विकता के आधार पर रखते है |

🙆‍♂️ प्रोत्साहन ➖
🟢 हल एंड स्पेन्सर ने कहा प्राणी की क्रियाओं को लक्ष्य अथवा प्रोत्साहन द्वारा प्रेरित किया जा सकता है

🙆‍♂️ दण्ड और अनुशासन
दण्ड उद्दीपन के समान होता है दण्ड किसी व्यवहार को रोकने के लिए होता है |
दण्ड उतना ही दिया जाना चाहिए जिससे उद्देश्य की प्राप्ति हो जाये |

🤸‍♀️ दण्ड के दो रूप होते है ➖

  1. उस व्यक्ति को दण्ड दिया जाये जिसने गलत व्यवहार किया है, जिससे भविष्य मे उस व्यवहार की पुन:वृत्ति ना करे |
  2. अन्य व्यक्ति के समक्ष इसलिए दण्ड दिया जाता है जिससे वह व्यक्ति भी ऐसा व्यवहार न करे |

🎄 दण्ड अनुशासन का ही रूप होता है दण्ड उस समय विशेष उपयोगी होता हैं जब पुरुस्कार के साथ प्रयुक्त किया जाये |
अच्छे व्यवहार की प्रशंसा और बुरे व्यवहार के लिए दण्ड |

🙆‍♂️अधिगम मे अभिप्रेरणा का स्थान ➖

  1. बालक के व्यवहार मे परिवर्तन
  2. बालक के चरित्र का निर्माण
  3. ध्यान केंद्रित करने मे सहायता
    🟢 क्रो एंड क्रो ➖ शिक्षक बालक को प्रेरित करके उन्हें अपने ध्यान को पाठ्य विषय पर केंद्रित करने मे सहायता दे सकता है |
  4. मानसिक विकास
    🟢 क्रो एंड क्रो➖ प्रेरक छात्र को सीखने की क्रिया में प्रोत्साहन देता है |
    🎄इससे ज्ञान अर्जन बेहतर तरीके से कर पायेगा जिससे मानसिक विकास अच्छे से होगा |
  5. रुचि का विकास
    🟢थॉमसन ➖ प्रेरणा, छात्र मे रुचि उत्पन्न करने की कला है |
  6. अनुशासन की भावना का विकास होता है |
  7. सामाजिक गुण का विकास
  8. अधिक ज्ञान का अर्जन
  9. तीव्र ज्ञान का अर्जन
  10. व्यक्ति विभिन्नता के हिसाब से प्रगति |

📝📝नोटस बाय ➖ निधि तिवारी🌿🌿🌿

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *