Environmental Studies and Pedagogy Important Questions – 6 for CTET, all State TETs, KVS, NVS, DSSSB etc

1. नीचे दिए गए जीवों के समूहों में से किनकी दृष्टि श्रेष्ठ होती है तथा वे मनुष्यों की तुलना में चार गुना अधिक दूरी की वस्तुओं को देख सकते हैं?

A. मधुमक्खी, मच्छर, तितली

B. बाघ, तेंदुआ, साँड़

C. साँप, रेशम-कीट, छिपकली ।

D. चील, गरुड़, गिद्ध ।

उत्तर – (D)

2. नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए :

“एक फसल को काटने के पश्चात खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। उसमें कुछ भी नहीं उगाया जाता है। इस भूमि में बाँस या अन्य खरपतवार, जो भी कुछ उग आता है, उन्हें उखाड़ा नहीं जाता, काटकर जला दिया जाता है। यह राख भूमि को उर्वर बनाती है। जब यह भूमि खेती के लिए तैयार हो जाती है, तब उसे हल्का-सा खोदा जाता है, भूमि को जोता नहीं जाता और उसमें बीज छिड़क दिए जाते हैं।”

A सिंचाई खेती

B. सहकारी खेती

C. झूम खेती

D. सीढ़ीनुमा खेती

उत्तर – (C)

3. जब कोई सपेरा अपने वाद्य-यंत्र बीन को बजाता है तो साँप उसकी ध्वनि पर अपने सिर को इधर-उधर घुमाता है। आपके विचार से साँप वाद्य-यंत्र के प्रति अनुक्रिया कैसे कर रहा है?

A. उस वाद्य-यंत्र की गति को देखकर

B. उस वाद्य-यंत्र द्वारा उत्पन्न कम्पनों के प्रति अनुक्रिया करके

C. उस वाद्य-यंत्र को सँघकर

D. उस वाद्य-यंत्र की ध्वनि को सुनकर

उत्तर – (B)

4. “परिवार एक इकाई होता है जिसमें माँ, पिता और उनके दो बच्चे होते हैं।” यह कथनः

A. सत्य है, क्योंकि सभी भारतीय परिवार इसी प्रकार के होते हैं।

B. सही नहीं है, क्योंकि इस कथन में यह स्पष्ट करना चाहिए कि बच्चे जैविक होते हैं

C. सही नहीं है, क्योंकि परिवार कई प्रकार के होते हैं तथा परिवार का केवल एक ही प्रकार में वर्गीकरण नहीं किया जा सकता

D. सत्य है, क्योंकि यह किसी आदर्श परिवार का आकार है

उत्तर – (C)

5. मानवों के पेट में आमाशय रस की प्रकृति ………. होती है और वह भोजन के पाचन में सहायता करता है।

A. क्षारीय

B. उभयधर्मी

C. उदासीन

D. अम्लीय

उत्तर – (D)

6. कक्षा III के एक शिक्षक ने अपने बच्चों को निम्नलिखित पेड़ो/पौधों की पत्तियों को विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत करने को कहा जैसे-नींबू, आम, तुलसी, पुदीना, नीम, केला आदि विद्यार्थियों ने पत्तियों का वर्गीकरण इस प्रकार किया

(a) दवाओं के गुणों वाली पत्तियाँ और दवाओं के गुण से रहित पत्तियाँ,

(b) बड़ी पत्तियाँ और छोटी पत्तियाँ।

शिक्षक ने समूह (a) को सही माना और समूह (b) को गलत।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन अधिगम और आकलन के प्रति शिक्षक के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है?

A. वर्गीकरण का काम बहुत विशिष्ट और स्तरीकृत है तथा इसका एक ही सही उत्तर होता है।

B. यह क्रियाकलाप पत्तियों से सूचना ग्रहण करने पर केंद्रित है, जिसका भिन्न अर्थ लगाया जा सकता है।

C. बच्चे बहुत प्रकार के संदर्भो को कक्षा में ले आते हैं, जिसकी सराहना होनी चाहिए।

D. अपने अनुभवों पर निर्भर करते हुए बच्चे वर्गीकरण के बहुत-से तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

उत्तर – (A)

7. पर्यावरण अध्ययन की अपनी कक्षा में समूह क्रियाकलाप का निर्माण करते हुए आप निम्नलिखित विचारों में से किनका ध्यान रखेंगे?

1. बच्चों की रुचियों का ध्यान हो।

2. लड़कों और लड़कियों को समान रूप से रुचिकर लगे।

3. इसमें मूल्यवान सामग्री लगी हो।

4. सभी धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बच्चों को रुचिकर लगे।

A. 2 और 4

B. 2 और 3

C. 1, 2 और 4

D. 1, 3 और 4

उत्तर – (C)

8. निम्नलिखित सभी कथन पर्यावरण अध्ययन में सामूहिक रूप से क्रियाकलापों में संलग्न शिक्षकों और विद्यार्थियों के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हैं, केवल एक कथन को छोड़कर। वह कथन कौन-सा है?

A. प्रौढ़ों के समर्थन से बच्चों को अपनी क्षमता से अधिक ज्ञान के निर्माण में सहायता मिल सकती है।

B. बच्चे परस्पर सामंजस्य और सहयोग करना सीखते हैं।

C. बच्चे दूसरे बच्चों से बात और बहस करने से अधिक सीखते हैं।

D. समूह क्रियाकलापों की वजह से बच्चे अंक उपलब्धि में अच्छा सुधार प्रदर्शित करते हैं।

उत्तर – (A)

9. समूह कार्य से पर्यावरण अध्ययन कर रहे बच्चों की सामाजिक-वैयक्तिक विशेषताओं के आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण सर्वाधिक उपयुक्त होगा?

A. निर्धारण मापनियाँ

C. कागज-पेंसिल परीक्षण

B. दत्तकार्य

D. मौखिक प्रश्न

उत्तर – (A)

10. नीचे पौधों के बारे में बच्चों के कुछ सहजानुभूत विचार दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा विचार वैज्ञानिक दृष्टि से ठीक है?

A. घास पौधा नहीं है।

B. कुछ सब्जियाँ फल होती हैं।

C. बीज किसी पौधे का हिस्सा नहीं होते।

D. गाजर और बंदगोभी पौधे नहीं हैं।

उत्तर – (B)

11. कक्षा IV की एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों से कहा-“कुछ वयोवृद्ध लोगों से यह पूछिए कि जब वे जवान थे तो क्या उन्होंने कुछ ऐसे पौधे देखे थे जो आजकल नहीं दिखाई पड़ते।”

उपर्युक्त प्रश्न के पूछे जाने पर निम्नलिखित में से किस कौशल के आकलन की संभावना नहीं है?

A. प्रयोग

B. चर्चा

C. प्रश्न पूछना

D. अभिव्यक्ति

उत्तर – (A)

12. एक शिक्षक प्रत्येक बच्चे को अपने घरों की रद्दी-सामग्री से कुछ उपयोगी वस्तु बनाने को कहता है। शिक्षक का शैक्षिक अभिप्राय नहीं है।

A. बच्चों को पुनश्चक्रण, पुनःप्रयोग और रूपांतरण को समझने देना

B. कूड़े से बनी श्रेष्ठ वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित करना

C. कक्षा के श्रेष्ठ विद्यार्थी के बारे में निर्णय करना।

D. बच्चों में सृजनशीलता का विकास करना।

उत्तर – (C)

13. निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़िएः

A. मैंने क्रियाकलाप की योजना कितनी अच्छी बनाई?

B. मैंने योजना का अनुसरण कितना अच्छा किया?

C. मेरी शक्तियाँ क्या थीं?

D. मुझे सचमुच कठिन क्या लगा?

ऊपर दिए गए चार प्रकार के प्रश्नों के उत्तरों से होगा :

A. शिक्षकों का स्व-आकलन

B. बच्चों और शिक्षकों, दोनों का स्व-आकलन

C. शिक्षक द्वारा समग्र आकलन

D. बच्चों का स्व-आकलन ।

उत्तर – (B)

14. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में प्रयुक्त भाषाः

A. रूखी और बच्चों के द्वारा समझने में कठिनाई होनी चाहिए।

B. परिभाषाओं पर बल देते हुए औपचारिक बनाई जानी चाहिए।

C. तकनीकी और औपचारिक होनी चाहिए।

D. बच्चे की दिन-प्रतिदिन की भाषा से संबद्ध होनी चाहिए।

उत्तर – (D)

15. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को विभिन्न पशुओं के चित्र देता है और उन पशुओं पर रंग भरने को कहता है जो हमारे घरों में नहीं रहते। इस क्रियाकलाप का उद्देश्य है।

1. सृजनात्मकता का विकास करना

2. अवलोकन का विकास करना

3. वर्गीकरण कौशल का विकास करना

4. डाटा संग्रह का विकास करना उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?

A. 1, 2 और 4

B. 2, 3 और 4

C. 1, 3 और 4

D. 1, 2 और 3

उत्तर – (D)

1. पर्यावरण के लिए कौन खतरा है?

A. बढ़ते पौधे

B. बढ़ती हुई जनसंख्या

C. बढ़ती फसलें

D. बढ़ती प्रौद्योगिकी

Ans. B

2. पर्यावरण शब्द ….. से लिया गया है:

A. फ्रेंच

B. अंग्रेज़ी

C. लैटिन

D. रूसी

Ans. A

3. पृथ्वी का वह हिस्सा जहां जहां जीवन यापन होता है……. के रूप में जाना जाता है:

A. हाइड्रोस्फीयर

B. स्थलमंडल

C. जीवमंडल

D. योण क्षेत्र

Ans. C

4. पृथ्वी की ऊपरी परत जो मनुष्य जीवन की मदद करने में सक्षम है, को………….. कहा जाता है:

A. हाइड्रोस्फीयर

B. स्थलमंडल

C. जीवमंडल

D. ओजोनमंडल

Ans. B

5. निम्नलिखित क्षेत्रों में पानी कहां पर गैस, तरल, और ठोस के रूप में उपलब्ध है?

A. ओजोनस्फेयर

B. स्थलमंडल

C. जीवमंडल

D. हाइड्रोस्फीयर

Ans. D

6. पृथ्वी की कुल सतह में लगभग ………फीसदी क्षेत्र जलमंडल वाला हैं।

A. 70%

B. 99%

C. 74%

D. 33%

Ans. A

7. निम्नलिखित तत्वों में से कौन सा स्थलमंडल में सबसे बड़ा घटक है?

A. ऑक्सीजन

B. सिलिकन

C. कार्बन डाइऑक्साइड

D. एल्युमिनियम

Ans. A

8. भारत का सबसे पुराना एनजीओ आधारित संरक्षण अनुसंधान कौन है?

A. विज्ञान एवं पर्यावरण (सीएसई), केंद्र, नई दिल्ली

B. बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), मुंबई

C. पक्षीविज्ञान और प्राकृतिक इतिहास (SACON), कोयंबटूर सलीम अली केंद्र

D. भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई)

Ans. B

9. सलीम अली……….के क्षेत्र से संबंधित है:

A. पर्यावरण

B. चित्र

C. फिल्म उद्योग

D. संगीतकार

Ans. A

10. भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) का मुख्यालय कहां स्थित है?

A. मुंबई

B. पुणे

C. हैदराबाद

D. कोलकाता

Ans. D

By admin

2 thoughts on “Environmental Studies and Pedagogy Important Questions – 6 for CTET, all State TETs, KVS, NVS, DSSSB etc”

Leave a Reply to sarita mahor Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *