समास

समास
समास 6 प्रकार के होते है-

  1. अव्ययों भाव समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. कर्मधारय समास
  4. द्वंद्व समास
  5. द्विगु समास
  6. बहुब्रीहि समास

1.अव्ययी भाव समास :- इस समाज में प्रथम पद अव्यय एवं दूसरा पद संज्ञा होता है सम्पूर्ण पद में अव्यय के अर्थ की ही प्रधानता रहती है पूरा शब्द क्रिया – विशेषण के अर्थ में (अव्यय की भांति )व्यवहत होता है
उदाहरण :-

यथाशक्ति= शक्ति के अनुसार
प्रत्यक्ष =अक्ष के समक्ष
प्रतिदिन = हरेक दिन
नियोग =ठीक तरह से योग
आजानुबाहु = जानू से बहू तक
प्रत्येक = एक एक के प्रति
हाथों -हाथ =हाथ के बाद हाथ
रातों -रात =रात के बाद रात
घर- घर =घर के बाद घर
एक- एक =एक के बाद एक
लूटमलूट =लूट के बाद लूट
मारामारी = मारने के बाद मार
एकाएक =एक के तुरंत बाद एक
आमरण =मृत्यु तक

  1. तत्पुरुष समास :-

जिस समास का अंतिम पद (उत्तर पद ) की प्रधानता रहती है, पहला पद विशेषण होता है | कर्ता कारक और संबोधन को छोड़कर शेष सभी कारकों में विभक्तियां लगाकर इसका समास विग्रह होता है

उदाहरण:-

गगनचुंबी – गगन चूमने वाला
चिड़ीमार -चिड़िया मारने वाला
करुणा -पूर्ण करुणा से पूर्ण

लुप्त पद कारक चिन्ह ;- शब्दों के मध्य I विभक्ति का लोप करके बनाया जाता है शब्दों का विग्रह करते समय वापस जोड़ देते हैं कर्ता और संबोधन कारक को छोड़कर सभी कारक समास में होते हैं

कर्म कारक तत्पुरुष समास:- इसे कर्म कारक विभक्ति को का लोप कर देते हैं

उदहारण:-

पक्षधर- पक्ष को देने वाला
दिल तोड़ -दिल को तोड़ने वाला
जितेंद्रिय -इंद्रियों को जीतने वाला
शरणागत – शरण को आया हुआ

करण तत्पुरुष समास:- करण कारक विभक्ति से या द्वारा का लोप करके बनाया जाता है

उदाहरण:-

गुणयुक्त:-गुणों से युक्त
आंखों देखी -आंखों द्वारा देखी हुई
रत्नजडित- जड़ित रत्नों से जड़ित
रेखांकित -रेखा द्वारा अंकित
दस्तकारी -दस्त से किया गया कार्य हस्तलिखित- हाथों द्वारा लिखित

संप्रदान तत्पुरुष समास:- संप्रदान कारक की व्यक्ति का लोप करके बनाया जाता है

उदाहरण:-

शपथपत्र- शपथ के लिए पत्र
गुरुदक्षिणा – गुरु के लिए दक्षिणा
घुड़शाला -घोड़ों के लिए शाला
हथकड़ी- हाथों के लिए कडी
रंगमंच -रंग के लिए मंच
सत्यग्रह- सत्य के लिए आग्रह
यज्ञशाला -यज्ञ के लिए शाला.
देशभक्ति -देश के लिए भक्ति

अपादान तत्पुरुष समास :-
अपादान कारक की विभक्ति का लोप करके बनाया जाता है

उदाहरण:-
जाति भ्रष्ट – जाति से भ्रष्ट
देश निकला – देश से निकलना
गर्वशून्य -गर्व से शून्य
गुणरहित – गुणों से रहित

सम्बन्ध तत्पुरुष समास :- सम्बन्ध कारक का लोप करके बनाया जाता है

उदाहरण:-
मतदाता – मत का दाता
जगन्नाथ – जगत का स्वामी
फुलवाड़ी – फूलो की वाड़ी
भूकंप – भू का कंपन
नरेश – नर का ईश
लोकनायक- लोक का नायक

अधिकरण तत्पुरुष समास:- अधिकरण कारक की विभक्ति (में ,मैं पर) का लोप करने से बनता है

उदाहरण:-

आप-बीती –अपने पर बीती
गृह -प्रवेश– घर में प्रवेश
सिरदर्द –सर में दर्द
वनवास –वन में वास
कविपुंगल– कवियों में पूंगल विद्वान हरफनमौला– प्रत्येक कला में खुशल

3.कर्मधारय समास:-

इस समाज में विशेषण विशेष्य उपमान उपमेय का संबंध होता है उपमान जिसके द्वारा तुलना की जाए उसमें जिसकी तुलना करते हैं
उदाहरण
नीलकमल नील (विशेषण) कमल (विशेष्य)

खुशबू -खुश है जो बू( अच्छी है जो गंघ) हताश हद है जो आशा

कालीमिर्च -काली है जो मिर्च
पूर्णांक -पूरा है जो अंक
महात्मा -महान है जो आत्मा
सज्जन -सत है जो सज्जन
पितांबर- पीला है जो अंबर
कमलेश -कमल के समान अक्ष
मृगनैनी – मृग की तरह आंखें
राजीवलोचन -राजीव के समान लोचन
चर्मसीमा -चर्म है जो सीमा

  1. दिगु समास:- जिस समास में पहला पद संख्यावाचक विशेषण और दूसरा पद संज्ञा होता है और जिसमें समुदाय का बोध होता है वह दिगु द्विगु समास कहलाता है

उदाहरण:-

पंचानन- पाचन का समाहार
तिराहा -तीन राहों का समाहार
तिरंगा -तीन रंगों का समाहार
त्रिवेदी -तीन वेदों का समूह
तिलोकी- तीन लोगों का समूह
त्रिमूर्ति -तीन मूर्ति का समूह
सप्ताह – 7 दिनों का समूह
सतसई -सात सौ दोहों का समूह
नवरत्न -नौ रत्नों का समूह
शताब्दी- 2 वर्षों का समूह
चौपड़ -चार पड़ेगा समूह
षष्ट भुज- 6 भुजाओं वाला
चौराहा -चारों राहो वाला

  1. द्वंद समास:-

जिसके दोनों पद प्रधान हो दोनों संख्याएं तथा विशेषण हो वह द्वंद्व समास कहलाता है जिसमें दोनों शब्द मुख्य होते हैं पूर्व पद और उत्तरपद दोनों मुख्य होते हैं तथा ग्रह समय इन के मध्य समुच्चयबोधक शब्द का प्रयोग किया जाता है एवं समस्त पद में अधिकतर योजक चिन्ह का प्रयोग करते हैं

उदाहरण:-
रामकिशन राम और किशन
लव कुश लव और कुश
भला बुरा भला और बुरा

इतरेतर द्वंद्व समास:-
इस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं साथ में अपना अलग अलग अस्तित्व रखते हैं जैसे माता पिता मां बाप पढ़ा लिखा भाई बहन इस समाज में और तथा एवं शब्दों का प्रयोग किया जाता है

उदाहरण :-

माता और पिता
मां और बाप
पढ़ा और लिखा
भाई और बहन

समाहार द्वंद्व समास:-
इस समास में समाहार समूह का बोध करने हेतु दो मुख्य प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग किया जाता है नोट इसमें आदि इत्यादि समुच्चयबोधक होते हैं

उदाहरण:-
चाय-वाय
चाय पानी
कपड़े लेते
अगल बगल
अड़ोस-पड़ोस
हाथ-पांव
खानपान
इसमें चाय आदि ,कपड़े आदि, अड़ोस आदि ,रात आदि

विकल्प द्वंद समास:-
समास में या अथवा समुच्चयबोधक का प्रयोग किया जाता है इस समाज के अधिकतर पद या शब्द विपरीत होते हैं

उदाहरण :-

यश-अपयश

एक-दो
पाप -पुण्य
सुख-दुख
सो -दो सो
लाख -दो लाख

दन्व्द समास के उदाहरण ‌-

समस्त पद समास-विग्रह

माता-पिता माता और पिता

दिन-रात दिन और रात

पिता-पुत्र पिता और पुत्र

भाई-बहन भाई और बहन

पति-पत्नी पति और पत्नी

देश-विदेश देश और विदेश

गुण-दोष गुण और दोष

पाप-पुण्य पाप और पुण्य

राधा-कृष्ण राधा और कृष्ण

अपना -पराया अपना और पराया

जीवन-मरण जीवन और मरण

अन्न-जल अन्न और जल

चावल-दाल चावल और दाल

चराचर चर और अचर

गंगा-यमुना गंगा और यमुना

हानि-लाभ हानि और लाभ

सुख-दु:ख सुख और दु:ख

भला-बुरा भला और बुरा

नर-नारी नर और नारी

अमीर-गरीब अमीर और गरीब

हाथ-पैर हाथ और पैर

दूध-दही दूध और दही

  1. बहुव्रीहि समास :-

इस समाज में कोई भी शब्द प्रदान नहीं होता है दोनों सब मिलकर एक नया अर्थ प्रकट करते हैं जैसे पितांबर इसके 2 पद है पित्त प्लस अंबर इसमें पहला पद विशेषण दूसरा पद संग है अतः इसे कर्मधारय समास होना चाहिए था लेकिन बहुव्रीहि मैं पितांबर का विशेष अर्थ पीत वस्त्र धारण करने वाले श्रीकृष्ण से लिया जाएगा

उदाहरण:-

लंबोदर लंबा है उदर जिसका अर्थात गणेश
दशमुख 10 है जिसके मुख अर्थात रावण

Teaching Method of Child Psychology / शिक्षा मनोविज्ञान की अध्ययन विधियाँ

शिक्षा मनोविज्ञान की अध्ययन विधियाँ-

शिक्षा मनोविज्ञान के तहत अध्ययन की अनेक विधियां हैं। इन विधियों में कुछ प्राचीन हैं तो कुछ नई विधियां है। सभी विधियां एक दूसरे से अलग हैं और इनमें से विधियों के नाम और उनके प्रवर्तकों के संबंध में सवाल पूछे जाते हैं। ये वे विधियां हैं जिनमें से सवाल लगातार आते रहे हैं। सभी परीक्षाओं में ये विधियां समान रूप से उपयोग साबित हुई हैं।

1 अन्त:दर्शन विधि
प्रवर्तक:- विलियम वुंड तथा टिचनर
अन्त:दर्शन का अर्थ है अंदर की ओर देखना। इस विधि में स्वयं के व्यवहार का अवलोकन किया जाता है। यह मनोविज्ञान की सबसे प्राचीन विधि बताई जाती है। इसे आत्मनिरीक्षण विधि भी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति स्वयं की मानसिक क्रियाओं का अध्ययन करता है।
2 बहिर्दर्शन विधि
प्रवर्तक:- जेबी वाटसन
वाटसन व्यवहारवाद के जनक थे। इस विधि में अन्य किसी व्यक्ति के व्यवहार का अवलोकन किया जाता है।
3 जीवनवृत विधि
प्रवर्तक:- टाइडमैन
इस विधि में केस हिस्ट्री पर ध्यान दिया जाता है। यह विधि चिकित्सा क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी है, लेकिन आजकल इसका उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में भी किया जाने लगा है। इस विधि का मुख्य उददेश्य व्यक्ति के किसी विशिष्ट व्यवहार के कारणों की खोज करना है।
जैसे कोई बच्चा पढऩे में बहुत कमजोर या बहुत तेज है तो इस विधि से यह जानने का प्रयास किया जाता है कि इसके पीछे कारण क्या है।
4 मनोविश्लेषण विधि
प्रवर्तक:- सिग्मंड फ्रायड
यह विधि मन के विश्लेषण पर आधारित है और इसमें व्यक्ति के अचेतन मन का अध्ययन किया जाता है।
5 प्रश्नावली विधि
प्रवर्तक:- वुडवर्थ
इस विधि के माध्यम से एक ही समस्या पर अनेक व्यक्तियों की राय ली जाती है। यानि एक ही समस्या पर विभिन्न व्यक्तियों के विचार जाने जाते हैं।
6 समाजमीति विधि
प्रवर्तक:- जेएल मोरिनो
इस विधि का प्रयोग समाज मनोविज्ञान में किया जाता है। यह एक नवीन विधि है।
7 प्रयोगात्मक विधि या परीक्षण विधि
प्रवर्तक:- विलियम वुण्ट
इस विधि में चरों और घटनाओं के मध्य सम्बन्धों की की खोजबीन की जाती है। यानी चरों और घटना के बीच सम्बंध का पता लगाया जाता है।
8 रेटिंग स्केल विधि
सर्वप्रथम प्रयोग इंडियाना की न्यू होम कॉलोनी में किया गया
इस विधि में किसी व्यक्ति के व्यवहार एवं विशिष्ट गुणों का मूल्यांकन उसके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से उनके विचार लेकर किया जाता है। यानि किसी व्यक्ति के बारे में उसके साथियों से पूछकर पता लगाया जाता है कि उसका व्यवहार कैसा है और ऐसा है तो क्यों है।

कुछ प्रमुख विधियों का निम्नानुसार विशेष वर्णन किया गया है :-
आत्म निरीक्षण विधि (अर्न्तदर्शन विधि)
आत्म निरीक्षण विधि को अर्न्तदर्शन, अन्तर्निरीक्षण विधि (Introspection) भी कहते है। स्टाउट के अनुसार ‘‘अपना मानसिक क्रियाओं का क्रमबद्ध अध्ययन ही अन्तर्निरीक्षण कहलाता है।’’ वुडवर्थ ने इस विधि को आत्मनिरीक्षण कहा है। इस विधि में व्यक्ति की मानसिक क्रियाएं आत्मगत होती हे। आत्मगत होने के कारण आत्मनिरीक्षण या अन्तर्दर्शन विधि अधिक उपयोगी होती हे।

लॉक के अनुसार – मस्तिष्क द्वारा अपनी स्वयं की क्रियाओं का निरीक्षण।

परिचय : पूर्वकाल के मनोवैज्ञानिक अपनी मस्तिष्क क्रियाओं और प्रतिक्रियाओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिये इसी विधि पर निर्भर थे। वे इसका प्रयोग अपने अनुभवों का पुनः स्मरण और भावनाओं का मूल्यांकन करने के लिये करते थे। वे सुख, दुख, क्रोध और शान्ति, घृणा और प्रेम के समय अपनी भावनाओं और मानसिक दशाओं का निरीक्षण करके उनका वर्णन करते थे।
अर्थ : अन्तर्दर्शन का अर्थ है- ‘‘अपने आप में देखना।’’ इसकी व्याख्या करते हुए बी.एन. झा ने लिखा है ‘‘आत्मनिरीक्षण अपने स्वयं के मन का निरीक्षण करने की प्रक्रिया है। यह एक प्रकार का आत्मनिरीक्षण है जिसमें हम किसी मानसिक क्रिया के समय अपने मन में उत्पन्न होने वाली स्वयं की भावनाओं और सब प्रकार की प्रतिक्रियाओं का निरीक्षण, विश्लेषण और वर्णन करते हैं।’’

गुण
मनोविज्ञान के ज्ञान में वृद्धि : डगलस व हालैण्ड के अनुसार – ‘‘मनोविज्ञान ने इस विधि का प्रयोग करके हमारे मनोविज्ञान के ज्ञान में वृद्धि की है।’’

अन्य विधियों में सहायक : डगलस व हालैण्ड के अनुसार ‘‘यह विधि अन्य विधियों द्वारा प्राप्त किये गये तथ्यों नियमों और सिद्धांन्तों की व्याख्या करने में सहायता देती है।’’

यंत्र व सामग्री की आवश्यकता : रॉस के अनुसार ‘‘यह विधि खर्चीली नहीं है क्योंकि इसमें किसी विशेष यंत्र या सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती है।’’

प्रयोगशाला की आवश्यकता : यह विधि बहुत सरल है। क्योंकि इसमें किसी प्रयोगशाला की आवश्यकता नहीं है।

रॉस के शब्दों में ‘‘मनोवैज्ञानिकों का स्वयं का मस्तिष्क प्रयोगशाला होता है और क्योंकि वह सदैव उसके साथ रहता है इसलिए वह अपनी इच्छानुसार कभी भी निरीक्षण कर सकता है।’’

जीवन इतिहास विधि या व्यक्ति अध्ययन विधि

व्यक्ति अध्ययन विधि (Case study or case history method) का प्रयोग मनोवैज्ञानिकों द्वारा मानसिक रोगियों, अपराधियों एवं समाज विरोधी कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिये किया जाता है। बहुधा मनोवैज्ञानिक का अनेक प्रकार के व्यक्तियों से पाला पड़ता है। इनमें कोई अपराधी, कोई मानसिक रोगी, कोई झगडालू, कोई समाज विरोधी कार्य करने वाला और कोई समस्या बालक होता है।

मनोवैज्ञानिक के विचार से व्यक्ति का भौतिक, पारिवारिक व सामाजिक वातावरण उसमें मानसिक असंतुलन उत्पन्न कर देता है। जिसके फलस्वरूप वह अवांछनीय व्यवहार करने लगता है। इसका वास्तविक कारण जानने के लिए वह व्यक्ति के पूर्व इतिहास की कड़ियों को जोड़ता है।

इस उद्देश्य से वह व्यक्ति उसके माता पिता, शिक्षकों, संबंधियों, पड़ोसियों, मित्रों आदि से भेंट करके पूछताछ करता है। इस प्रकार वह व्यक्ति के वंशानुक्रम, पारिवारिक और सामाजिक वातावरण, रूचियों, क्रियाओं, शारीरिक स्वास्थ्य, शैक्षिक और संवेगात्मक विकास के संबंध में तथ्य एकत्र करता है

जिनके फलस्वरूप व्यक्ति मनोविकारों का शिकार बनकर अनुचित आचरण करने लगता है। इस प्रकार इस विधि का उद्देश्य व्यक्ति के किसी विशिष्ट व्यवहार के कारण की खोज करना है। क्रो व क्रो ने लिखा है ‘‘जीवन इतिहास विधि का मुख्य उद्देश्य किसी कारण का निदान करना है।’’

बहिर्दर्शन या अवलोकन विधि
बहिर्दर्शन विधि (Extrospection) को अवलोकन या निरीक्षण विधि (observational method) भी कहा जाता है। अवलोकन या निरीक्षण का सामान्य अर्थ है- ध्यानपूर्वक देखना। हम किसी के व्यवहार,आचरण एवं क्रियाओं, प्रतिक्रियाओं आदि को बाहर से ध्यानपूर्वक देखकर उसकी आंतरिक मनःस्थिति का अनुमान लगा सकते है।

एडवर्ड एल. थार्नडाइक के अधिगम के सिद्धांत- A Complete Discussion

एडवर्ड एल. थार्नडाइक के अधिगम के सिद्धांत के विभिन्न नाम :-

  1. उद्दीपन-अनुक्रिया का सिद्धांत
  2. प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धांत
  3. संयोजनवाद का सिद्धांत
  4. अधिगम का बन्ध सिद्धांत
  5. प्रयत्न एवं भूल का सिद्धांत
  6. S-R थ्योरी

महत्वपूर्ण तथ्य :-

=> यह सिद्धांत प्रसिद्ध अमेरिकी मनोवैज्ञानिक ‘एडवर्ड एल. थार्नडाइक’ द्वारा प्रतिपादित किया गया।

=> यह सिद्धांत थार्नडाइक द्वारा सन 1913 ई. में दिया गया।

=> थार्नडाइक ने अपनी पुस्तक “शिक्षा मनोविज्ञान” में इस सिद्धांत का वर्णन किया हैं।

=> थार्नडाइक ने अपना प्रयोग भूखी बिल्ली पर किया।

=> भूखी बिल्ली को जिस बॉक्स में बन्ध किया उस बॉक्स को “पज़ल बॉक्स”(Pazzle Box) कहते हैं।

=> भोजन या उद्दीपक के रूप में थार्नडाइक ने “मछली” को रखा।

थार्नडाइक का प्रयोग :-
थार्नडाइक ने अपना प्रयोग भूखी बिल्ली पर किया। बिल्ली को कुछ समय तक भूखा रखने के बाद एक पिंजरे(बॉक्स) में बन्ध कर दिया। जिसे “पज़ल बॉक्स”(Pazzle Box) कहते हैं। पिंजरे के बाहर भोजन के रूप में थार्नडाइक ने मछली का टुकड़ा रख दिया। पिंजरे के अन्दर एक लिवर(बटन) लगा हुआ था जिसे दबाने से पिंजरे का दरवाज़ा खुल जाता था। भूखी बिल्ली ने भोजन (मछली का टुकड़ा) को प्राप्त करने व पिंजरे से बाहर निकलने के लिए अनेक त्रुटिपूर्ण प्रयास किए। बिल्ली के लिए भोजन उद्दीपक का काम कर रहा था ओर उद्दीपक के कारण बिल्ली प्रतिक्रिया कर रही थी।उसने अनेक प्रकार से बाहर निकलने का प्रयत्न किया।एक बार संयोग से उसके पंजे से लिवर दब गया। लिवर दबने से पिंजरे का दरवाज़ा खुल गया ओर भूखी बिल्ली ने पिंजरे से बाहर निकलकर भोजन को खाकर अपनी भूख को शान्त किया। थार्नडाइक ने इस प्रयोग को बार- बार दोहराया। तथा देखा कि प्रत्येक बार बिल्ली को बाहर निकलने में पिछली बार से कम समय लगा ओर कुछ समय बाद बिल्ली बिना किसी भी प्रकार की भूल के एक ही प्रयास में पिंजरे का दरवाज़ा खोलना सीख गई। इस प्रकार उद्दीपक ओर अनुक्रिया में सम्बन्ध स्थापित हो गया।

थार्नडाइक के नियम :-

मुख्य नियम :-

  1. तत्परता का नियम :-
    यह नियम कार्य करने से पूर्व तत्पर या तैयार किए जाने पर बल देता है। यदि हम किसी कार्य को सीखने के लिए तत्पर या तैयार होता है, तो उसे शीघ्र ही सीख लेता है। तत्परता में कार्य करने की इच्छा निहित होती है। ध्यान केंद्रित करने मेँ भी तत्परता सहायता करती है।
  2. अभ्यास का नियम :-
    यह नियम किसी कार्य या सीखी गई विषय वस्तु के बार-बार अभ्यास करने पर बल देता है। यदि हम किसी कार्य का अभ्यास करते रहते है, तो उसे सरलतापूर्वक करना सीख जाते है। यदि हम सीखे हुए कार्य का अभ्यास नही करते है, तो उसको भूल जाते है।
  3. प्रभाव (परिणाम) का नियम :-
    इस नियम को सन्तोष तथा असन्तोष का नियम भी कहते है। इस नियम के अनुसार जिस कार्य को करने से प्राणी को सुख व सन्तोष मिलता है, उस कार्य को वह बार-बार करना चाहता है और इसके विपरीत जिस कार्य को करने से दुःख या असन्तोष मिलता है, उस कार्य को वह दोबारा नही करना चाहता है।

गौंण नियम :-

  1. बहु-प्रतिक्रिया का नियम :-
    इस नियम के अनुसार जब प्राणी के सामने कोई परिस्थिति या समस्या उत्पन्न हो जाती है तो उसका समाधान करने के लिए वह अनेक प्रकार की प्रतिक्रियाएं करता है,और इन प्रतिक्रियाएं को करने का क्रम तब तक जारी रहता है जब तक कि सही प्रतिक्रिया द्वारा समस्या का समाधान या हल प्राप्त नहीं हो जाता है। प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धांत इसी नियम पर आधारित हैं।
  2. मनोवृत्ति का नियम :-
    इस नियम को मानसिक विन्यास का नियम भी कहते है। इस नियम के अनुसार जिस कार्य के प्रति हमारी जैसी अभिवृति या मनोवृति होती है, उसी अनुपात में हम उसको सीखते हैं। यदि हम मानसिक रूप से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो या तो हम उसे करने में असफल होते हैं, या अनेक त्रुटियाँ करते हैं या बहुत विलम्ब से करते हैं।
  3. आंशिक क्रिया का नियम :-
    इस नियम के अनुसार किसी कार्य को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करने से कार्य सरल और सुविधानक बन जाता है। इन भागों को शीघ्रता और सुगमता से करके सम्पूर्ण कार्य को पूरा किया जाता है। इस नियम पर ‘अंश से पूर्ण की ओर’ का शिक्षण का सिद्धांत आधारित किया जाता है।
  4. सादृश्यता अनुक्रिया का नियम :-
    इस नियम को आत्मीकरण का नियम भी कहते है। यह नियम पूर्व अनुभव पर आधारित है। जब प्राणी के सामने कोई नवीन परिस्थिति या समस्या उत्पन्न होती है तो वह उससे मिलती-जुलती परिस्थिति या समस्या का स्मरण करता है, जिसका वह पूर्व में अनुभव कर चुका है। वह नवीन ज्ञान को अपने पर्व ज्ञान का स्थायी अंग बना लेते हैं।
  5. साहचर्य परिवर्तन का नियम :-
    इस नियम के अनुसार एक उद्दीपक के प्रति होने वाली अनुक्रिया बाद में किसी दूसरे उद्दीपक से भी होने लगती है। दूसरे शब्दों में, पहले कभी की गई क्रिया को उसी के समान दूसरी परिस्थिति में उसी प्रकार से करना । इसमें क्रिया का स्वरूप तो वही रहता है, परन्तु परिस्थिति में परिवर्तन हो जाता है।थार्नडाइक ने पावलव के शास्त्रीय अनुबन्धन को ही साहचर्य परिवर्तन के नियम के रूप में व्यक्त किया।

हिंदी छन्द के प्रश्न for CTET, all State TETs, KVS, NVS, DSSSB etc

1. छन्द सूत्रम किसकी रचना है ?
   (अ) आचार्य विश्वनाथ
   (ब) पाणिनि
   (स) आचार्य पिङ्गल
   (द) इनमें से कोई नहीं
2. छन्द का प्रथम उल्लेख किसमें किया गया है ?
   (अ) ऋग्वेद
   (ब) यजुर्वेद
   (स) महाभारत
   (द) इनमें से कोई नहीं
3. छन्द के कितने अंग होते है ?
   (अ) चार
   (ब) छह
   (स) आठ
   (द) इनमें से कोई नहीं
4. छन्द के कितने भेद होते हैं  ?
   (अ) दो
   (ब) तीन
   (स) चार
   (द) इनमें से कोई नहीं
5. गणों की संख्या कितनी होती है  ?
   (अ) पाँच
   (ब) चार
   (स) आठ
   (द) इनमें से कोई नहीं
6. रहिमन अँसुआ नयन ढरि, जिय दुःख प्रकट करेइ ।
    जाहि निकारो गेह ते,  कस न भेद कहि देइ।।
     प्रस्तुत पंक्ति में कौन- सा छंद है ?
   (अ) सोरठा
   (ब) उल्लाला
   (स) रोला
   (द) दोहा
7. कोई भी छंद किसमें विभक्त रहता है  ?
   (अ) चरण
   (ब) यति
   (स) चरण और यति दोनों
   (द) इनमें से कोई नहीं
8. सम मात्रिक छंद का उदाहरण है –
   (अ) दोहा
   (ब) चौपाई
   (स) सोरठा
   (द) उपरोक्त तीनो
9. रचना के आधार पर दोहे से उल्टा छंद  है ?
   (अ) रोला
   (ब) सोरठा
   (स) उल्लाला
   (द) बरवै
10. सुनु सिय सत्य असीस हमारी  है।
      पूजहिं मन कामना तुम्हारी।।
      प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है ?
   (अ) दोहा
   (ब) सोरठा
   (स) चौपाई
   (द) इनमें से कोई नहीं
11. जिस छंद के पहले और तीसरे चरण में 11-11 एवं दूसरे और चौथे चरण में 13-13 मात्राएँ होती हैं , तुक मध्य में होता है, वह कौन- सा छंद है  ?
   (अ) दोहा
   (ब) सोरठा
   (स) रोला
   (द) उल्लाला
12. निम्न में से कौन-सा छंद सम मात्रिक छंद नहीं है ?
   (अ) चौपाई
   (ब) गीतिका
   (स) हरिगीतिका
   (द) दोहा
13. निम्न में से कौन-सा छंद अर्द्ध सम मात्रिक छंद का उदाहरण है ?
   (अ) तोमर
   (ब) आल्हा
   (स) राधिका
   (द) उल्लाला
14. विषम मात्रिक छंद नहीं  है –
   (अ) कुण्डलिया
   (ब) छप्पय
   (स) सोरठा
   (द) इनमें से कोई नहीं
15. निम्न में से कौन-सा छंद अर्द्ध सम मात्रिक छंद नहीं है ?
   (अ) बरवै
   (ब) दोहा
   (स) सोरठा
   (द) रोला
16. निम्न में से एक मात्रिक छंद नहीं  है ?
   (अ) अरिल्य
   (ब) तोमर
   (स) रूपमाला
   (द) घनाक्षरी
17. किसको पुकारे यहाँ रोकर अरण्य बीच ,
      चाहे जो करो शरण्य शरण तिहारे हैं। 
      इन पंक्तियों में कौन-सा छंद है ?
   (अ) छप्पय
   (ब) घनाक्षरी
   (स) देवघनाक्षरी
   (द) उल्लाला
18. चौपाई छन्द में  कुल कितनी मात्राएँ होती हैं  ?
   (अ) 16
   (ब) 32
   (स) 64
   (द) इनमें से कोई नहीं
19. मूक होइ वाचाल, पंगु चढ़इ गिरिवर गहन।
      जसु कृपा सो दयाल, द्रवहु सकल कलिमल दहन।
      प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है ?
   (अ) दोहा
   (ब) सोरठा
   (स) बरवै
   (द) रोला
20. दोहा और रोला को मिलाने से कौन-सा छंद बनता है ?
   (अ) छप्पय
   (ब) कुण्डलिया
   (स) हरिगीतिका
   (द) गीतिका
21. अवधि शिला का उर पर था गुरु भार।
       तिल-तिल काट रही थी, दृग जल धार।
       प्रस्तुत पंक्तियों में  कौन-सा छंद है –
   (अ) दोहा 
   (ब) उल्लाला 
   (स) बरवै 
   (द) सोरठा
22. निराला की कविता ‘जूही की कली ‘ किस छंद का उदाहरण है ?
   (अ) मात्रिक 
   (ब) वर्णिक 
   (स) मुक्तक 
   (द) इनमें से कोई नहीं 
23. वीर (आल्हा) किस जाति का छंद  है ?
   (अ) वर्णिक 
   (ब) मात्रिक 
   (स) मुक्तक 
   (द) मिश्रित्त 
24. हम जो कुछ देख रहे हैं, सुन्दर है सत्य नहीं है।
      यह दृश्य जगत भासित है, बिन कर्म शिवत्व नहीं।
   (अ) 14-14 की यति से 28 मात्राओं वाला मात्रिक छंद है। 
   (ब) 10-10 वर्णों की यति से 20 वर्णों वाला वर्णिक छंद है। 
   (स) 13-13 मात्राओं की यति से 26 मात्राओं वाला मात्रिक छंद है। 
   (द) इनमें से कोई नहीं 
25. वर्ण या मात्रा से प्रतिबन्ध रहित छंद कहलाता है –
   (अ) मात्रिक 
   (ब) वर्णिक 
   (स) मुक्तक 
   (द) इनमें से कोई नहीं 
26. चरण में वर्णों की संख्या (आरोही क्रम) के आधार पर इन वर्णिक छंदों का सही अनुक्रम कौन-सा है ?
   (अ) बसंततिलका-मंदाक्रांता-शार्दूलविक्रीड़ित-इन्द्रवज्रा 
   (ब) मंदाक्रांता-शार्दूलविक्रीड़ित-इन्द्रवज्रा-बसंततिलका 
   (स) शार्दूलविक्रीड़ित- इन्द्रवज्रा-बसंततिलका-मंदाक्रांता
   (द) इन्द्रवज्रा-बसंततिलका-मंदाक्रांता-शार्दूलविक्रीड़ित 
27. चरण में वर्णों की संख्या (अवरोही क्रम) के आधार पर इन वर्णिक छंदों का सही अनुक्रम कौन-सा है ?
   (अ) तोटक-मालिनी-बसंततिलका-मत्तगयन्द 
   (ब) मत्तगयन्द-मालिनी-बसंततिलका-तोटक 
   (स) मालिनी-मत्तगयन्द-तोटक-बसंततिलका 
   (द) बसंततिलका-मालिनी-मत्तगयन्द-तोटक
28. चरण में मात्राओं की संख्या (कम से अधिक) के आधार पर मात्रिक छंदों का सही अनुक्रम कौन-सा है ?
   (अ) हरिगीतिका-रोला-गीतका-चौपाई 
   (ब) रोला-गीतिका-चौपाई-हरिगीतिका 
   (स) गीतिका-चौपाई-हरिगीतिका-रोला 
   (द) चौपाई-रोला-गीतिका-हरिगीतिका 
29. सम मात्रिक छंद है –
   (अ) हरिगीतिका 
   (ब) उल्लाला 
   (स) छप्पय 
   (द) इनमें से कोई नहीं 
30.  तुलसी राम  नाम सम मीत न आन।
       जो पहुँचाव रामपुर तनु अवसान।
       कवि समाज को बिरवा चले लगाय।
       सींचन की सुधि लीजै मुरझि न जाय।।
       प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है ?
   (अ) चौपाई 
   (ब) बरवै 
   (स) दोहा
   (द) इनमें से कोई नहीं 
31.  रोला और उल्लाला के मिलने से कौन-सा छंद बनता है ?
   (अ) मंदाक्रांता  
   (ब) कुण्डलियाँ  
   (स) छप्पय 
   (द) इनमें से कोई नहीं 
32. 22 से 26 वर्ण तक के छंद को कहते हैं –  
   (अ) मंदाक्रांता  
   (ब) कुण्डलिया  
   (स) सवैया 
   (द) कवित्त (घनाक्षरी) 
33.  नदियाँ प्रेम प्रवाह फूल तारामंडल है। 
       बंदी विविध बिहंग शेषफण सिंहासन है। 
       हे शरणदायिनी देवि तू करती सबकी त्राण है। 
       हे मातृभूमि संतान हम तू जननी तू प्राण है। 
       प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है ?
   (अ) कुण्डलिया  
   (ब) मंदाक्रांता  
   (स) मत्तगयन्द 
   (द) छप्पय  

34. वह कौन-सा छंद है जिसके प्रत्येक चरण में 16 -15 की यति से 31 वर्ण होते हैं और चरण के अंत में गुरु होता   है।  
   (अ) कवित्त (घनाक्षरी) 
   (ब) सवैया  
   (स) छप्पय 
   (द) इनमें से कोई नहीं 

35.  “धूल भरे अति शोभित स्याम जू, तैसी बनी सिर सुन्दर चोटी।” प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है ?
   (अ) दुर्मिल सवैया  
   (ब) घनाक्षरी  
   (स) मालती (मत्तगयन्द)
   (द) इनमें से कोई नहीं 

36.  “पुर तै निकासी रघुबीर बधू धरि-धीर दये मग में डग द्वै।”
       प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है ?
   (अ) उपेन्द्रवज्रा  
   (ब) मंदाक्रांता  
   (स) मालती(मत्तगयन्द) 
   (द) दुर्मिल सवैया  

37.  वह कौन-सा छंद है जिसमें प्रत्येक चरण में 14-12 की यति से 26 मात्राएँ होती है ,अंत में लघु-गुरु होता है ?
   (अ) घनाक्षरी  
   (ब) छप्पय  
   (स) गीतिका 
   (द) हरिगीतिका  

38.  दण्डक छंद का उदाहरण है –
   (अ) मंदाक्रांता  
   (ब) मालती (मत्तगयन्द ) 
   (स) घनाक्षरी (कवित्त) 
   (द) इनमें से कोई नहीं 

39.  रूपमाला और रोला निम्न में से किस छंद के उदाहरण हैं ?
   (अ) सम मात्रिक छंद  
   (ब) अर्द्धसम मात्रिक छंद  
   (स) विषम मात्रिक छंद 
   (द) इनमें से कोई नहीं 
40.  सेनापति का ऋतु  वर्णन किस छंद में लिखा गया है – 
   (अ) सवैया  
   (ब) छप्पय  
   (स) कवित्त (मनहरण )
   (द) मंदाक्रांता  

छंद प्रश्नावली का उत्तर 
1. (स) आचार्य पिङ्गल
2. (अ) ऋग्वेद
3. (स) आठ
4. (ब) तीन
5. (स) आठ
6. (द) दोहा
7. (स) चरण और यति दोनों
8. (ब) चौपाई
9. (ब) सोरठा
10. (स) चौपाई
11. (ब) सोरठा
12. (द) दोहा
13. (द) उल्लाला
14. (स) सोरठा
15. (द) रोला
16. (द) घनाक्षरी
17. (ब) घनाक्षरी
18. (स) 64
19. (ब) सोरठा
20. (ब) कुण्डलिया
21. (स) बरवै 
22. (स) मुक्तक 
23. (ब) मात्रिक 
24. (अ) 14-14 की यति से 28 मात्राओं वाला मात्रिक छंद है। 
25. (स) मुक्तक 
26. (द) इन्द्रवज्रा-बसंततिलका-मंदाक्रांता-शार्दूलविक्रीड़ित (11,14,17,19 वर्ण)
27. (ब) मत्तगयन्द-मालिनी-बसंततिलका-तोटक (23,15,14,12 वर्ण)
28. (द) चौपाई-रोला-गीतिका-हरिगीतिका (16,24,26,28 मात्राएँ )
29. (अ) हरिगीतिका (प्रत्येक चरण में 28 मात्राएँ)
30. (ब) बरवै ( विषम चरण में 12 मात्राएँ,सम चरण में 7 मात्राएँ )
31. (स) छप्पय 
32. (स) सवैया 
33. (द) छप्पय  
34. (अ) कवित्त (घनाक्षरी) 
35. (स) मालती (मत्तगयंद) (प्रत्येक चरण में 23 वर्ण, 8 भगण, अंत में 2 गुरु )
36. (द) दुर्मिल सवैया  (प्रत्येक चरण में 24 वर्ण, 8 सगण)
37. (स) गीतिका 
38. (स) घनाक्षरी (कवित्त) 
39. (अ) सम मात्रिक छंद  
40. (स) कवित्त (मनहरण )

Child Development & Pedagogy Important Theories & Definitions for CTET/TETs/KVS etc

Child Development & Pedagogy Important Theories & Definitions for CTET/TETs/KVS etc

This notes is brought to you by CTET Qualified Top Learner Neetu Rana.

Neetu Rana

Child Development & Pedagogy Important Theories & Definitions for CTET/TETs/KVS etc

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के सिद्धांत और प्रतिपादक for CTET/TETs/KVS etc

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के सिद्धांत और प्रतिपादक for CTET/TETs/KVS etc

This notes is brought to you by CTET Qualified Top Learner Neetu Rana.

Neetu Rana

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के सिद्धांत और प्रतिपादक for CTET/TETs/KVS etc

अनुकूलन , आत्मसात्करण , समंजन , संज्ञानात्मक संरचना , मानसिक संक्रिया , स्कीम्स , स्कीमा

अनुकूलन , आत्मसात्करण , समंजन , संज्ञानात्मक संरचना , मानसिक संक्रिया , स्कीम्स , स्कीमा

पियाजे ने अनुकूलन की प्रक्रिया को अधिक महत्वपूर्ण मना है ।

पियाजे ने अनुकूलन की सम्पूर्ण प्रक्रिया को दो उप -पकियोओं में बॉटा है।

(i) आत्मसात्करण ( Assimilations )
(ii) समंजन ( Accommodation )

(1) आत्मसात्करण एक ऐसी पक्रिया है जिसमें बालक किसी समस्या का समाधान करने के लिए पहले सीखी हुई योजनाओं या मानसिक प्रक्रिमाओं का सहारा लेता है । यह एक जीव – वैज्ञानिक प्रक्रिया है । आत्मसात्करण को हम इस उदाहरण के माध्यम से भी समझ सकते हैं कि जब हम भोजन करते हैँ तो मूलरूप से भोजन हमारे भीतर नहीं रह पाता है बल्कि भोजन से बना हुआ रक्त हमारी मांसपेशियों मे इस प्रकार समा जाता है कि जिससे हमारी मांसपेशियों की संरचना का आकार बदल जाता है । इससे यह बात स्पष्ट होती है कि आत्मसात्करण की प्रक्रिया से संरचनात्मक परिर्वतन होते हैं ।

पियाजे के शब्दों में ” नए अनुभव का आत्मसात्करण करने के लिए अनुभव के स्वरूप में परिवर्तन लना पड़ता है । जिससे वह पुराने अनुभव के साथ मिलजुलकर संज्ञान के एक नए ढांचे को पैदा करना पड़ता है । इससे बालक के नए अनुभवों में परिर्वतन होते है ।

(2) संमजन एक ऐसी प्रक्रिया है जो पूर्व में सीखी योजना या मानासिक प्रक्रियाओं से काम न चलने पर समंजन के लिए ही की जाती है । पियाजे कहते हैं कि बालक आत्मसात्करण और सामंजस्य की प्रक्रियाओ के बीच संतुलन कायम करता है । जब बच्चे के सामने कोई नई समस्या होती है , तो उसमें सांज्ञानात्मक असंतुलन उत्पन्न होता है और उस असंतुलन को दूर करने के लिए वह आत्मसात्करण या समंजन या दोनों प्रक्रियाओं को प्रारंभ करता है ।

समंजन को आत्मसात्करण की एक पूरक प्रकिया माना जाता है । बालक अपने वातावरण या परिवेश के साथ समायोजित होने के लिए आत्मसात् करण और समंजन का सहरा आवश्यकतानुसार लेते हैं ।

संज्ञानात्मक संरचना ( Cognitiive structure ) : पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक संरचना से तात्पर्य बालक का मानसिक संगठन से है । अर्थात् बुद्धि में संलिप्त विभिन्न क्रियाएं जैसे – प्रत्यक्षीकरण स्मृति, चिन्तन तथा तर्क इत्यादि ये सभी संगठित होकर कार्य करते हैं । वातावरण के साथ सर्मयाजन , संगठन का ही परिणाम है ।

मानसिक संक्रिया ( Mental operation ): बालक द्वारा समस्या – समाधान के लिए किए जाने वाले चिन्तन को ही मानसिक संक्रिया कहते हैं ।

स्कीम्स ( Schemes ) : यह बालक द्वारा समस्या – समाधान के लिए किए गए चिन्तन का आभिव्यकत रूप होता । अर्थात् मानसिक संक्रियाओं का अभिव्यक्त रूप ही स्कीम्स होता है ।

स्कीमा ( Schema ) : एक ऐसी मानसिक संरचना जिसका सामान्यीकरण किया जा सके, स्कीमा होता है ।

CTET 2020 Paper 2: Exam Pattern, Complete Syllabus

Paper II (for Classes VI to VIII) Elementary Stage: (Exam Duration – 2.5 hours)

Paper II will be for candidates who intend to teach Classes VI to VIII. The CTET 2020 exam pattern for Paper-II is:

The CTET Syllabus 2020 for Paper II (for classes VI to VIII – Elementary Stage) is:

I. Child Development and Pedagogy 30 Questions

(a) Child Development (Elementary School Child) – 15 Questions

• Concept of development and its relationship with learning

• Principles of the development of children

• Influence of Heredity & Environment

• Socialization processes: Social world & children (Teacher, Parents,Peers)

• Piaget, Kohlberg and Vygotsky: constructs and critical perspectives

• Concepts of child-centered and progressive education

• Critical perspective of the construct of Intelligence

• Multi-Dimensional Intelligence

• Language & Thought

• Gender as a social construct; gender roles, gender-bias and educational practice

• Individual differences among learners, understanding differences based on diversity of language, caste, gender, community, religion etc.

• Distinction between Assessment for learning and assessment of learning;

• School-Based Assessment, Continuous & Comprehensive Evaluation;

• Formulating appropriate questions for assessing readiness levels of learners; for enhancing learning and critical thinking in the classroom and for assessing learner achievement.

(b) Concept of Inclusive education and understanding children with special needs – 5 Questions

• Addressing learners from diverse backgrounds including disadvantaged and deprived

• Addressing the needs of children with learning difficulties, ‘impairment’ etc.

• Addressing the Talented, Creative, Specially abled Learners

(c) Learning and Pedagogy 10 Questions

• How children think and learn; how and why children ‘fail’ to achieve success in school performance.

• Basic processes of teaching and learning; children’s strategies of learning; learning as a social activity; social context of learning.

• Child as a problem solver and a ‘scientific investigator’

• Alternative conceptions of learning in children, understanding children’s ‘errors’ as significant steps in the learning process.

• Cognition & Emotions

• Motivation and learning

• Factors contributing to learning – personal & environmental

II. Language I – 30 Questions

(a) Language Comprehension – 15 Questions

Reading unseen passages – two passages one prose or drama and one poem with questions on comprehension, inference, grammar and verbal ability (Prose passage may be literary, scientific, narrative or discursive)

(b) Pedagogy of Language Development – 15 Questions

• Learning and acquisition

• Principles of language Teaching

• Role of listening and speaking; function of language and how children use it as a tool

• Critical perspective on the role of grammar in learning a language for communicating ideas verbally and in written form;

• Challenges of teaching language in a diverse classroom; language difficulties, errors and disorders

• Language Skills

• Evaluating language comprehension and proficiency: speaking, listening, reading and writing

• Teaching- learning materials: Textbook, multi-media materials multilingual resource of the classroom

• Remedial Teaching

III. Language II – 30 Questions

(a) Comprehension – 15 Questions

Two unseen prose passages (discursive or literary or narrative or scientific) with question on comprehension, grammar and verbal ability

(b) Pedagogy of Language Development – 15 Questions

• Learning and acquisition

• Principles of language Teaching

• Role of listening and speaking; function of language and how children use it as a tool

• Critical perspective on the role of grammar in learning a language for communicating ideas verbally and in written form;

• Challenges of teaching language in a diverse classroom; language difficulties, errors and disorders

• Language Skills

• Evaluating language comprehension and proficiency: speaking, listening, reading and writing

• Teaching – learning materials: Textbook, multi-media materials, multilingual resource of the classroom

• Remedial Teaching

IV. Mathematics and Science – 60 Questions

(i) Mathematics – 30 Questions

(a) Content 20 Questions

• Number System

• Knowing our Numbers

• Playing with Numbers

• Whole Numbers

• Negative Numbers and Integers

• Fractions

• Algebra

• Introduction to Algebra

• Ratio and Proportion

• Geometry

• Basic geometrical ideas (2-D)

• Understanding Elementary Shapes (2-D and 3-D)

• Symmetry: (reflection)

• Construction (using Straight edge Scale, protractor, compasses)

• Mensuration

• Data handling

(b) Pedagogical issues – 10 Questions

• Nature of Mathematics/Logical thinking

• Place of Mathematics in Curriculum

• Language of Mathematics

• Community Mathematics

• Evaluation

• Remedial Teaching

• Problem of Teaching

(ii) Science – 30 Questions

(a) Content – 20 Questions

• Food

• Sources of food

• Components of food

• Cleaning food

• Materials

• Materials of daily use

• The World of the Living

• Moving Things People and Ideas

• How things work

• Electric current and circuits

• Magnets

• Natural Phenomena

• Natural Resources

(b) Pedagogical issues – 10 Questions

• Nature & Structure of Sciences

• Natural Science/Aims & objectives

• Understanding & Appreciating Science

• Approaches/Integrated Approach

• Observation/Experiment/Discovery (Method of Science)

• Innovation

• Text Material/Aids

• Evaluation – cognitive/psychomotor/affective

• Problems

• Remedial Teaching

V. Social Studies/Social Sciences – 60 Questions

(a) Content 40 Questions

History

• When, Where and How

• The Earliest Societies

• The First Farmers and Herders

• The First Cities

• Early States

• New Ideas

• The First Empire

• Contacts with Distant lands

• Political Developments

• Culture and Science

• New Kings and Kingdoms

• Sultans of Delhi

• Architecture

• Creation of an Empire

• Social Change

• Regional Cultures

• The Establishment of Company Power

• Rural Life and Society

• Colonialism and Tribal Societies

• The Revolt of 1857-58

• Women and reform

• Challenging the Caste System

• The Nationalist Movement

• India After Independence

Geography

• Geography as a social study and as a science

• Planet: Earth in the solar system

• Globe

• Environment in its totality: natural and human environment

• Air

• Water

• Human Environment: settlement, transport and communication

• Resources: Types-Natural and Human

• Agriculture

Social and Political Life

• Diversity

• Government

• Local Government

• Making a Living

• Democracy

• State Government

• Understanding Media

• Unpacking Gender

• The Constitution

• Parliamentary Government

• The Judiciary

• Social Justice and the Marginalised

(b) Pedagogical issues – 20 Questions

• Concept & Nature of Social Science/Social Studies

• Class Room Processes, activities and discourse

• Developing Critical thinking

• Enquiry/Empirical Evidence

• Problems of teaching Social Science/Social Studies

• Sources – Primary & Secondary

• Projects Work

• Evaluation

CTET 2020 Paper 1: Exam Pattern, Complete Syllabus

CTET 2020 Paper 1: Exam Pattern, Complete Syllabus

Paper I (for Classes I to V) Primary Stage: (Exam Duration – 2.5 hours)

Candidates who intend to teach Classes I to V need to appear for Paper I. The CTET 2020 exam pattern for Paper-I is:

The CTET Syllabus 2020 for Paper I (for classes I to V – Primary Stage) is:

I. Child Development and Pedagogy – 30 Questions

(a) Child Development (Primary School Child) – 15 Questions

• Concept of development and its relationship with learning

• Principles of the development of children

• Influence of Heredity & Environment

• Socialization processes: Social world & children (Teacher, Parents, Peers)

• Piaget, Kohlberg and Vygotsky: constructs and critical perspectives

• Concepts of child-centered and progressive education

• Critical perspective of the construct of Intelligence

• Multi-Dimensional Intelligence

• Language & Thought

• Gender as a social construct; gender roles, gender-bias and educational practice

• Individual differences among learners, understanding differences based on diversity of language, caste, gender, community, religion etc.

• Distinction between Assessment for learning and assessment of learning;

• School-Based Assessment, Continuous & Comprehensive Evaluation: perspective and practice

• Formulating appropriate questions for assessing readiness levels of learners; for enhancing learning and critical thinking in the classroom and for assessing learner achievement.

(b) Concept of Inclusive education and understanding children with special needs – 5 Questions

•Addressing learners from diverse backgrounds including disadvantaged and deprived

• Addressing the needs of children with learning difficulties, ‘impairment’ etc.

• Addressing the Talented, Creative, Specially abled Learners

(c) Learning and Pedagogy – 5 Questions

• How children think and learn; how and why children ‘fail’ to achieve success in school performance.

• Basic processes of teaching and learning; children’s strategies of learning; learning as a social activity; social context of learning.

• Child as a problem solver and a ‘scientific investigator’

• Alternative conceptions of learning in children, understanding children’s ‘errors’ as significant steps in the learning process.

• Cognition & Emotions

• Motivation and learning

• Factors contributing to learning – personal & environmental

II. Language I – 30 Questions

(a) Language Comprehension – 15 Questions

Reading unseen passages – two passages one prose or drama and one poem with questions on comprehension, inference, grammar and verbal ability (Prose passage may be literary, scientific, narrative or discursive).

(b) Pedagogy of Language Development – 15 Questions

• Learning and acquisition

• Principles of language Teaching

• Role of listening and speaking; function of language and how children use it as a tool

• Critical perspective on the role of grammar in learning a language for communicating ideas verbally and in written form

• Challenges of teaching language in a diverse classroom; language difficulties, errors and disorders

• Language Skills

• Evaluating language comprehension and proficiency: speaking, listening, reading and writing

• Teaching- learning materials: Textbook, multi-media materials, multilingual resource of the classroom

• Remedial Teaching

III. Language – II – 30 Questions

(a) Comprehension – 15 Questions

Two unseen prose passages (discursive or literary or narrative or scientific) with question on comprehension, grammar and verbal ability.

(b) Pedagogy of Language Development -15 Questions

• Learning and acquisition

• Principles of language Teaching

• Role of listening and speaking; function of language and how children use it as a tool

• Critical perspective on the role of grammar in learning a language for communicating ideas verbally and in written form;

• Challenges of teaching language in a diverse classroom; language difficulties, errors and disorders

• Language Skills

• Evaluating language comprehension and proficiency: speaking, listening, reading and writing

• Teaching – learning materials: Textbook, multi-media materials, multilingual resource of the classroom

• Remedial Teaching

IV. Mathematics – 30 Questions

(a) Content – 15 Questions

• Geometry

• Shapes & Spatial Understanding

• Solids around Us

• Numbers

• Addition and Subtraction

• Multiplication

• Division

• Measurement

• Weight

• Time

• Volume

• Data Handling

• Patterns

• Money

(b) Pedagogical issues – 15 Questions

• Nature of Mathematics/Logical thinking; understanding children’s thinking

and reasoning patterns and strategies of making meaning and learning

• Place of Mathematics in Curriculum

• Language of Mathematics

• Community Mathematics

• Evaluation through formal and informal methods

• Problems of Teaching

• Error analysis and related aspects of learning and teaching

• Diagnostic and Remedial Teaching

V. Environmental Studies – 30 Questions

(a) Content – 15 Questions

i. Family and Friends: Relationships, Work and Play, Animals, Plants

ii. Food

iii. Shelter

iv. Water

v. Travel

vi. Things We Make and Do

(b) Pedagogical Issues – 15 Questions

• Concept and scope of EVS

• Significance of EVS, integrated EVS

• Environmental Studies & Environmental Education

• Learning Principles

• Scope & relation to Science & Social Science

• Approaches of presenting concepts

• Activities

• Experimentation/Practical Work

• Discussion

• CCE

• Teaching material/Aids

• Problems

Ink Blot Test / Thematic Apperception Test (T.A.T.) / Children Apperception Test (C.A.T)

हरमन रोर्शा का स्‍याही धब्‍बा परीक्षण – Rorschach’s Ink Blot Test

प्रक्षेपण परीक्षण में सबसे प्रचलित एवं प्रमुख परीक्षण रोर्शा परीक्षण (Rorschach test) है जिसका प्रतिपादन स्विट्जरलैण्‍ड के मनोचिकित्‍सक हरमन रोर्शा ने सन् 1921 में किया।
इस परीक्षण में 10 कार्ड पर स्याही के धब्बे बने होते है।
5 कार्डों पर काले व सफेद तथा बाकी 5 कार्डों पर विभिन्न रंगों के धब्बे बने होते है।
जे. एस. बालिया ने कार्डों पर चित्रों का वर्णन इस प्रकार किया है—5 कार्ड बिल्कुल काले, 2 कार्ड काले + लाल, 3 कार्ड अनेक रंगों के।
यह परीक्षण व्यक्तिगत रूप से किसी भी आयु वर्ग पर प्रयोग किया जा सकता है।
विशेषकर यह परीक्षण 14 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं के काम में लिया जाता है।
इस परीक्षण में प्रत्‍येक कार्ड एक – एक करके, उस व्‍यक्ति को दिया जाता है जिसका व्‍यक्तित्‍व मापन किया जाता है। वह व्‍यक्ति कार्ड को जैसे चाहे घुमा – फिरा सकता है और ऐसा करके उसे बताना होता है कि उसे उस कार्ड में क्‍या दिखाई दे रहा है या धब्‍बा का कोई अंश या पूरा भाग उसे किस चीज के समान दिखाई पड़ रहा है।

व्‍यक्ति द्वारा दिए गए अनुक्रियाओं को लिख लिया जाता है और बाद में उनका विश्‍लेषण कुछ खास-खास अक्षर संकेतों के सहारे निम्‍नांकित चार भागों में बाँटकर किया जाता है →

  1. स्‍थान निरूपण (Location) – इस श्रेणी में इस बात का निर्णय किया जाता है कि व्‍यक्ति की अनुक्रिया का संबंध स्‍याही के पूरे धब्‍बे से है या उसके कुछ अंश से है। अनुक्रिया पूरे अक्षर के लिए W से अंकित करते हैं, बड़े धब्‍बे या सामान्‍य अंश के लिये D तथा छोटे धब्‍बे या असामान्‍य के लिऐ Dd का प्रयोग किया जाता है। उजले या सफेद स्‍थानों के लिए अनुक्रिया करने पर S का प्रयोग किया जाता है।
  2. निर्धारक (Determinants) – इस श्रेणी में इस बात का निर्णय किया जाता है कि धब्‍बा का कौनसे गुण के कारण व्‍यक्ति अमुक अनुक्रिया करता है। जैसे कि माना व्‍यक्ति किसी धब्‍बे में चमगादड़ होने की अनुक्रिया करता है। इस श्रेणी में लगभग 24 अक्षर संकेतों का प्रतिपादन किया गया है। आकार के लिए F, रंग के लिए, C मानव गति के लिए M, पशु गति के लिए FM तथा निर्जीव गति अनुक्रिया के लिए m आदि।
  3. विषय-वस्‍तु – इस श्रेणी में देखा जाता है कि व्‍यक्ति द्वारा दी गई अनुक्रिया की विषय-वस्‍तु क्‍या है। विषय-वस्‍तु मनुष्‍य होने पर H, पशु होने पर A, मानव के किसी अंग के विवरण होने पर Hd तथा पशु के किसी अंग के विवरण के लिए Ad, आग के लिए Fi, यौन के लिए Sx तथा घरेलु वस्‍तुओं के लिए Hh का प्रयोग किया जाता है।
  4. मौलिक अनुक्रिया एवं संगठन – मौलिक अनुक्रिया से तात्‍पर्य उस अनुक्रिया से होता है जो अनेक व्‍यक्तियों द्वारा किसी कार्ड के प्रति अक्‍सर दिए जाते हैं। इसे लोकप्रिय अनुक्रिया भी कहते है। इसका संकेत P है। जैसे प्रथम कार्ड के धब्‍बे को चमगादड़ या तितली बताना एक लोकप्रिय अनुक्रिया का उदाहरण है। अनुक्रियाओं के संगठन के लिए Z संकेत का प्रयोग किया जाता है।

रोर्शा परीक्षण पर दी गई अनुक्रियाओं का विश्‍लेषण →
W अनुक्रिया → तीव्र बुद्धि तथा अमूर्त चिन्‍तन का बोध
D अनुक्रिया → स्‍पष्‍ट रूप से देखने व समझने की क्षमता का बोध
Dd अनुक्रिया → चिन्‍तन में स्‍पष्‍टता का बोध
S अनुक्रिया → नकारात्‍मक प्रवृत्ति तथा आत्‍म-हठधर्मी का बोध
F अनुक्रिया → चिन्‍तन के समय एकाग्रता का बोध
A अनुक्रिया → बौद्धिक संकीर्णन तथा सांवेगिक असंतुलन का बोध
P अनुक्रिया → रूढिगत चिन्‍तन एवं सृजनात्‍मकता का बोध
Z अनुक्रिया → उच्‍च बुद्धि, सृजनात्‍मकता तथा निपुणता का बोध

रोर्शा के समान ही एक दूसरा स्‍याही धब्‍बा परीक्षण होल्‍जमैन ने सन् 1961 में प्रतिपादित किया। जिसमें कुल दो फार्म एवं 45 कार्ड होते है। लेकिन यह रोर्शा के समान लोकप्रिय नहीं हो सका।

—————————————————————-

विषय-आत्‍मबोधन परीक्षण [Thematic Apperception Test (T.A.T.)]
इस परीक्षण का निर्माण मर्रे ने सन् 1935 में हारवार्ड विश्‍वविद्यालय, अमेरिका में किया। सन् 1938 में मार्गन के साथ मिलकर इस परीक्षण का संशोधन किया।

· इस परीक्षण को प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण तथा कथा प्रसंग परीक्षण भी कहते है।
· इस परीक्षण में कुल कार्ड = 30 (इनके अलावा एक खाली कार्ड)
· चित्रों से सम्बन्धित कुल कार्ड = 30 (जीवन की विभिन्न परिस्थितियों को दिखाने वाले कार्ड)
· खाली कार्ड की संख्या=1 (इस पर कहानी लिखने के लिए कहा जाता है)
· इस परीक्षण में जीवन की विभिन्न स्थितियों को दिखाने वाले कार्डों पर चित्र दिखाये गये।
· इस परीक्षण के अन्तर्गत 10 कार्डों पर पुरुषों से सम्बन्धित चित्र एवं 10 कार्डो पर स्त्रियों से सम्बन्धित चित्र तथा अन्य 10 पर दोनों से सम्बन्धित चित्र बने होते है।
· यह परीक्षण व्यक्तिगत व सामुहिक दोनों रूपों में प्रयोग किया जा सकता है।
· यह परीक्षण 14 वर्ष से अधिक आयु वालें बालक-बालिकाओं के लिए विशेष उपयोगी होता है।
· इसमें व्यक्ति को चित्र दिखाया जाता है, उसके उपरान्त कहानी लिखने को कहा जाता है।
· इस विधि में बालक-बालिकाओं को विभिन्न कार्ड दिखाकर कहानी, या कथानंक लिखने को कहा जाता है।
· कार्ड पर अस्पष्ट चित्र बने होते हैं।
· इस परीक्षण के अन्तर्गत व्यक्ति अपनी खुद की आवश्यकताओं, उद्देश्यों, भावनाओं, कठिनाईयों, समस्याओं, संघर्षों, निराशाओं आदि को प्रस्तुत करता है।
· इस परीक्षण का क्रियान्वयन दो सत्रों में होता है- पहले सत्र में 10 कार्ड तथा दूसरे सत्र में अंतिम 10 कार्ड व्यक्ति को देकर उसे आधार पर कहानी लिखने को कहा जाता है।
· मर्रे के अनुसार दोनों सत्रों में कम से कम 24 घंटों का अन्तर होना चाहिए।
· सभी कार्डों के आधार पर कहानी-लेखन का कार्य समाप्त होने पर साक्षात्कार किया जाता है जिसका उद्देश्य यह जानना हाता है कि कहानी लिखने में व्यक्ति की कल्पनाशक्ति का स्रोत, मात्र चित्र था या कोई बाहर की घटना भी रही।

मर्रे के अनुसार इस परीक्षण का विश्लेषण निम्नांकित प्रसंगों में किया जाता है—

  1. नायक (Hero) → प्रत्येक कहानी में नायक या नायिका का पता लगाया जाता है। ऐसा समझा जाता है कि व्यक्ति इस नायक या नायिका के साथ आत्मीकरण स्थापित कर अपने व्यक्तित्व के शीलगुणों, विशेषकर अपनी महत्त्वपूर्ण आवश्यकताओं को दिखाता है।
  2. आवश्यकता (Need) → प्रत्येक कहानी में नायक या नायिका की मुख्य आवश्यकताएँ क्या – क्या हैं, इसका पता लगाया जाता है। मर्रे के अनुसार TAT परीक्षण के द्वारा मानव की 28 आवश्यकताओं का मापन होता है। इनमें प्रमुख है – उपलब्धि आवश्यकता, संबंधन आवश्यकता तथा प्रभुत्व आवश्यकता।
  3. प्रेस (Press) → प्रेस (शक्ति या बल) से तात्पर्य कहानी के उस वातावरण संबंधी बलों से होता है, जिससे कहानी के नायक की आवश्यकता या तो पूरी होती है या पूरी होने से वंचित रह जाती है। मर्रे के अनुसार ये शक्तियां या बल 30 से भी अधिक है जो वातावरण संबंधी है। जैसे-आक्रामकता या आक्रमण तथा शारीरिक खतरा।
  4. थीमा (Thema) → प्रत्येक कहानी की थीमा का निर्धारण किया जाता है। थीमा से तात्पर्य नायक की आवश्यकता तथा प्रेस अर्थात् वातावरण-संबंधी बल की अन्त:क्रिया से उत्पन्न घटना से होता है। थीमा द्वारा व्यक्तित्व में निरन्तरता का ज्ञान होता है।
  5. परिणाम (Outcome) → परिणाम से तात्पर्य इस बात से होता है कि कहानी को किस तरह समाप्त किया गया है। कहानी का निष्कर्ष निश्चित है या अनिश्चित है। निश्चित एवं स्पष्ट निष्कर्ष होने से व्यक्ति में परिपक्वता तथा वास्तविकता के ज्ञान होने का बोध होता है।

बाल-अन्‍तर्बोध परीक्षण [Children Apperception Test (C.A.T)]

इस परीक्षण का निर्माण ल्‍योपोल्‍ड बेलाक ने सन् 1948-49 में किया तथा इसका प्रकाशन सन् 1954 में तथा संशोधित रूप 1993 में भी किया गया।

· इस परीक्षण को बाल सम्‍प्रत्‍यय परीक्षण भी कहते है।
· इसका अन्य संशोधन एवं विकास डॉ. अरनेष्ट क्रिस ने सन् 1951 में भी किया था।
· इस परीक्षण में 10 कार्डों पर पशुओं के चित्र बने होते है।
· बालकों को कार्ड/चित्र दिखाकर कहानी लिखने के लिए कहा जाता है।
· यह परीक्षण भी व्यक्तिगत तथा सामूहिक दोनों रूपों में प्रयोग में लाया जाता है।
· यह परीक्षण 3 से 10 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए उपयोगी है।
· इस परीक्षण में बालक कहानी बनाते समय अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को भी प्रस्तुत करता है, जो बच्चों की समस्याओं को प्रकट करती हैं।